छह इंच लंबे हैं इस लड़की के नाखून
ऐसा ही एक जुनून जर्मनी की 16 वर्षीय सिमोन टेलर को है। यह है नाखून बढ़ाने का जुनून।
बर्लिन, एजेंसी। दुनिया में कई लोगों को कई चीजों का जुनून होता है। इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक जुनून जर्मनी की 16 वर्षीय सिमोन टेलर को है। यह है नाखून बढ़ाने का जुनून।
इसके चलते उन्होंने पिछले तीन साल से नाखून नहीं काटे हैं। नतीजतन उनके नाखून छह इंच लंबे हो गए।
उन्हें अपने नाखूनों से इतना प्यार है कि रोज उनकी देखभाल में घंटों लगाती हैं।
नेल आर्ट लगाकर नाखूनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती हैं, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
वे लंबे नाखूनों की कई प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी हैं।
हालांकि इन नाखूनों की वजह से कॉलेज में नोट्स लिखते वक्त उनके हाथों में बहुत दर्द होता है। लेकिन इसके बावजूद वे नाखूनों की लंबाई और बढ़ाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:
रोज बीयर बार में जाता है ये जिराफ देखने वाले भी रह जाते हैं दंग