विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Top-10 Search Topic 2019 में छाया रहा क्रिकेट, बॉलीवुड मूवी भी रही आगे

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 13 Dec 2019 03:11 PM (IST)

वर्ष 2019 में गूगल पर कई विषयों पर लोगों ने काफी कुछ सर्च किया। लेकिन इसके टॉप-10 टॉपिक में कुछ ही विषय शामिल हो सके।

Google Top-10 Search Topic 2019 में छाया रहा क्रिकेट, बॉलीवुड मूवी भी रही आगे
Google Top-10 Search Topic 2019 में छाया रहा क्रिकेट, बॉलीवुड मूवी भी रही आगे

नई दिल्‍ली जागरण स्‍पेशल। वर्ष 2019 अब विदा लेने वाला है। पूरे वर्ष गूगल पर लोगों ने कई विषयों पर जानकारी ली। इसी जानकारी को लेकर गूगल ने भारत में सर्च किए गए टॉप-10 हॉट टॉपिक जारी किए हैं। इनमें बॉलीवुड मूवी से लेकर हॉलीवुड मूवी तक शामिल है। इसके अलावा मैच से रिलेटेड सर्च भी शामिल है।

ये हैं टॉप-10 सर्च टॉपिक 

1- इस वर्ष इंग्‍लैंड में 12वां आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप खेला गया था। यह इंग्‍लैंड में आयोजित 5वां विश्‍व कप था  30 मई से 14 जुलाई के बीच चले क्रिकेट टूर्नामेंट में इंग्‍लैंड विजयी रहा था। इसमें उसने न्‍यूजीलैंड को हराकर पहली बार यह कप अपने नाम किया था। पूरे वर्ष के दौरान गूगल सर्च में ये वर्ल्‍ड कप सबसे टॉप पर रहा। 30 जून 2019 से 6 5 जुलाई के बीच लोगों ने इसको सबसे अधिक सर्च किया था।    

2- गूगल पर इस वर्ष जो सबसे अधिक सर्च करने में रहा वो था लोकसभा चुनाव। 19 मई से 25 मई के बीच यह हॉट टॉपिक रहा और लोगों ने खूब सर्च किया। आपको बता दें कि देशभर में 11 अप्रैल से 19 मई 2019 के बीच 7 चरणों में अयोजित कराये गये। इस चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराये गये थे। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने बूते पूर्ण बहुमत हासिल किया और केंद्र में नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार सरकार बनाई।  

3- भारत के चंद्रयान-2 मिशन को लोगों ने खूब सर्च किया। 8 सितंबर से 14 सितंबर के बीच लोगों ने गूगल पर इसको सबसे अधिक सर्च किया। आपको बता दें कि 7-8 सितंबर की रात को ही लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर उतरना था। लेकिन यह सही तरह से नहीं हो सका और इसकी चांद की सतह पर क्रैश लैंडिंग हुई थी। लोगों को यह जानने की उत्‍सुकता थी कि आखिर विक्रम का क्‍या हुआ और हम इस मिशन में कितने कामयाब हुए। 

4- गूगल सर्च में चौथे नंबर को जो सबसे अधिक सर्च हुआ वो था कबीर सिंह। शाहिद कपूर की इस मूवी को 21  जून को ये मूवी रिलीज हुई थी। लेकिन, इस विषय पर 23 जून से 29 जून के बीच सबसे अधिक सर्च किया गया। 

5- सूपरहीरो पर आधारित हॉलीवुड मूवी अवेंजर एंडगेम इस वर्ष के टॉप-10 सर्च में शामिल हुई। 21 अप्रेल से लेकर 27 अप्रेल के बीच इसको लोगों ने खूब सर्च किया। अप्रेल में रिलीज हुई इस फिल्‍म ने पूरी दुनिया में धूम मचाई थी। इसको बनाने में 356 मिलियन डॉलर का खर्च आया था। 

6- अनुच्‍छेद 370 का मुद्दा देश ही नहीं विदेशों में भी छाया रहा। 4-10 अगस्‍त के बीच इस विषय पर गूगल पर लोगों ने खूब सर्च किया। 5 अगस्‍त को सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही सरकार ने इस राज्‍य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था। इनमें से एक जम्‍मू कश्‍मीर तो दूसरा लद्दाख था, जिसकी मांग वर्षों से वहां के लोग कर रहे थे। 

7-  लोगों ने नीट के विषय पर 2-8 जून तक खूब सर्च किया। मेडिकल के अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए इस वर्ष हुए इस एग्‍जाम में 14 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। 

8- हॉलीवुड मूवी जोकर भी वर्ष 2019 के टॉप सर्च में शामिल हुई है। 2 अक्‍टूबर को ये मूवी रिलीज हुई थी। लेकिन 6-12 अक्‍टूबर के बीच इसको सबसे अधिक सर्च किया गया। इस पर मिलियन डॉलर का खर्च आया था। 

9- अमेरिकन सुपरहीरो पर आधारित फिल्‍म केप्‍टन मार्वल भी टॉप-10 सर्च में शामिल हुई है। 3-9 मार्च के बीच इस विषय पर भारत में लोगों ने खूब सर्च किया। लंदन में यह मूवी फरवरी और अमेरिका में मार्च में रिलीज हुई थी। भारत-पाकिस्‍तान तनाव के चलते शुरुआत में पाकिस्‍तान में ये फिल्‍म रिलीज नहीं की गई थी। लेकिन भारत में रिलीज के चार सप्‍ताह बाद इसको वहां पर भी रि‍लीज कर दिया गया। 

10- राजनीतिक खबरों में जिस विषय पर लोगों ने भारत में अधिक सर्च किया वो विषय था प्रधानमंत्री किसान योजना। इस योजना को पीएम मोदी ने इस साल फरवरी में लॉन्च किया था। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की पहली इंस्टॉलमेंट एक करोड़ किसानों को प्रदान की थी। इसकी शुरुआत से ही लोगों ने इसको सर्च करना शुरू किया था, लेकिन 8-14 दिसंबर के बीच इसको सबसे अधिक सर्च किया गया। 

यह भी पढ़ें:- 

Google Top-10 Search Topic 2019 में छाया रहा क्रिकेट, बॉलीवुड मूवी भी रही आगे 

जानें- नागरिक संशोधन बिल-2019 को लेकर क्‍यों सुलग रहा उत्‍तर-पूर्व, क्‍या है इसकी सच्‍चाई

मां हो तो Lalventluangi जैसी, इंटरनेट पर धड़ल्‍ले से हो रही वायरल, मंत्री ने भी किया सैल्‍यूट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।