विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यशवंत ने दिया एंटनी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

By Edited By:
Published: Wed, 07 Aug 2013 10:46 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2013 11:10 AM (IST)

पाकिस्तानी सेना के हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के मामले में बुधवार को भी संसद में हंगामे के आसार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना के हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के मामले में बुधवार को भी संसद में हंगामे के आसार हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने लोकसभा में रक्षा मंत्री एके एंटनी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

पढ़ें: एंटनी ने बयान में दिया पाक को बचाव को गलियारा

गौरतलब है कि सैनिकों की हत्या मामले में एंटनी ने मंगलवार को लोकसभा में अपने बयान में कहा था कि पाकिस्तानी सेना की वर्दी में आए लोगों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया। इस पर यशवंत सिन्हा ने लोकसभा और राज्यसभा अरुण जेटली गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह भारत के पक्ष को कमजोर करने और सैनिकों के मनोबल को गिराने वाला बयान है। उन्होंने कहा कि इससे यह लगता है कि हमला सैनिकों ने नहीं बल्कि सैनिकों की वर्दी में आतंकियों ने किया। जबकि हमला पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की संयुक्त कार्रवाई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर