विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलाई ने की शी की तारीफ, नए नेतृत्व पर जताया भरोसा

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 06:09 PM (IST)

मुंबई। तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कहा कि वह खुले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कहा कि वह खुले दिमाग से वास्तविकता को समझने की कोशिश करे। देर सवेर ही सही, लेकिन तिब्बत समस्या को आपसी समझ और बातचीत से ही हल किया जा सकता है। साथ ही कहा कि चीन को भारत के अनुभवों से कुछ सीख लेनी चाहिए।

दलाई लामा ने कहा, वास्तव में तिब्बत की समस्या भारत की भी समस्या है और यह समस्या बातचीत से ही सुलझेगी। यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह भी जरूरी है कि भारत और चीन के रिश्ते विश्वास पर आधारित हों। उन्होंने कहा, चीन के पूर्व राष्ट्रपति हूं जिंताओ जब भारत आए थे, मैंने तब भी कहा था उन्हें भारत के अनुभव से कुछ सीखना चाहिए।

नोबेल पुरस्कार विजेता ने कहा, इस बार शी चिनफिंग को लेकर मेरी उम्मीदें व प्रतिक्रियाएं समान हैं। चीन को तिब्बत की शांति, स्थायित्व और आर्थिक विकास पर ध्यान देना चाहिए । चीन में 40 करोड़ से अधिक बौद्ध रहते हैं।

पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने किया दलाई लामा को वीजा देने से इन्कार

पढ़ें: दलाई लामा से बिना शर्त बात करे चीन: अमेरिका