विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया, मनमोहन व सुमित्रा महाजन से मिले शी चिनफिंग

By Edited By:
Published: Fri, 19 Sep 2014 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 07:56 AM (IST)

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से मुलाकात की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। इसके अलावा शी चिनफिंग लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी मिले।

भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने और सीमा विवाद के समाधान पर बातचीत के बाद शी चिनफिंग से इन नेताओं की मुलाकात होटल ताज पैलेस में हुई जहां वे ठहरे हुए हैं। चिनफिंग से इन नेताओं की मुलाकात के दौरान चीनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। सोनिया, मनमोहन और महाजन से शी चिनफिंग की मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर बातचीत हुई। गौरतलब है कि तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए चिनफिंग अपना भारत दौरा खत्म कर स्वदेश रवाना हो गए हैं।

चीनी घुसपैठ के बीच शी को ढोकला खिला रहे मोदी

मोदी की सख्ती के बाद चुमार से लौटे चीनी फौज, डेमचोक में स्थिति जस के तस