विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Wed, 03 Sep 2014 05:58 AM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2014 06:00 AM (IST)

मोदीनगर में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योड़ी 13 बिस्वा में महिला के साथ पति के दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पहुंचा। आयोग के निर्देश पर एसएसपी ने पांच दिन के भीतर मामले की रिपोर्ट तलब की है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मोदीनगर में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योड़ी 13 बिस्वा में महिला के साथ पति के दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पहुंचा। आयोग के निर्देश पर एसएसपी ने पांच दिन के भीतर मामले की रिपोर्ट तलब की है।

गांव तोड़ी 13 बिस्वा निवासी युवक पशुओं का व्यापार करता है। 17 मई को वह मुरादनगर में रिश्तेदार के यहां गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही उसके दोस्त फखरू, मजीर घर पर आए और पशु खरीदने के बहाने पत्नी को झांसे में लेकर घर में घुस गए। यहां दोनों ने हथियारों के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीडि़त पक्ष का आरोप है कि घटना के अगले दिन उसने यह जानकारी भोजपुर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पहुंचा।

आयोग के निर्देश पर एसएसपी धर्मेद्र सिंह ने इस प्रकरण की जांच सीओ सदर राजेश पांडे को सौंपी। लेकिन सीओ सदर ने घटना क्रम मोदीनगर क्षेत्र का बताया है। एसएसपी ने पांच दिन में पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट सीओ मोदीनगर से तलब की है।

पढ़ें: शिक्षिका से गैंगरेप

पढ़ें: धर्मातरण न करने पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।