विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Sun, 10 Aug 2014 06:05 AM (IST)Updated: Sun, 10 Aug 2014 07:52 AM (IST)

मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मेट्रो के वरिष्ठ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी और ठेकेदार पर यह आरोप लगाया है। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराने के मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अधिकारी और ठेकेदार से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 28 साल की शादीशुदा महिला शकुरपुर में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसका परिचय रोहिणी में रहने वाले मेट्रो के ठेकेदार एन मंडल से हुआ था। उसने महिला को बताया कि मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी से उसके अच्छे संबंध है। यदि वह चाहे तो उस अधिकारी से बातचीत कर वह उसकी नौकरी मेट्रो में लगवा सकता है। उसने महिला की मेट्रो अधिकारी एसजी शर्मा से मुलाकात कराई।

पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। एक सप्ताह पहले दोनों ने उसे रोहिणी बुलाया और अपने साथ हरियाणा ले गए। वहां भी उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। हरियाणा से लौटने के बाद जब महिला ने नौकरी लगवाने की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

पढ़ें: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पढ़ें: दिनदहाड़े महिला से सामूहिक दुष्कर्म