विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिन-दहाड़े महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Fri, 08 Aug 2014 11:28 PM (IST)

News Article Hero Image

अंबेडकरनगर : महरुआ थाना क्षेत्र में घर में घुसे चार युवकों ने महिला से दिन-दहाड़े सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने व महिला हेल्प लाइन पर की। कार्रवाई न होते देख एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार की है। हालांकि पुलिस इसे विवाद में मारपीट का मामला बता रही है।

मामला उक्त थाना क्षेत्र के महरुआ का है। स्थानीय निवासिनी महिला व एक व्यक्ति के मध्य अर्से से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर विपक्षी अपने तीन अन्य साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और गाली देते हुए उक्त भूखंड को छोड़ने की धमकी दी। महिला के विरोध करने पर चारों युवक घर में घुस गए और महिला के पिता की लात-घूसों से पिटाई कर दी। इसके बाद कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। हमलावरों के जाने के बाद पीड़िता ने तत्काल सूचना थानाध्यक्ष व महिला हेल्प लाइन पर दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके उपरांत पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। एसपी ने कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला महज मारपीट का है, जांच की जा रही है।