विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Thu, 20 Feb 2014 05:42 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2014 05:47 AM (IST)

कविनगर थाना क्षेत्र में महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर साथियों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद [जासं]। कविनगर थाना क्षेत्र में महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को बदहवास हालत में गोविंदपुरम फेंककर फरार हो गए।

मेरठ के गांव निवासी महिला का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह युवक के साथ मेरठ में लिव इन रिलेशन में रह रही थी। युवक किसी आपराधिक मामले में डासना जेल में बंद है। बुधवार को वह उसकी जमानत कराने के लिए गाजियाबाद कचहरी आई थी। इस दौरान उसकी युवक से मुलाकात हुई और युवक ने उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर महिला युवक के झांसे में आ गई और उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर लोनी चली गई। यहां युवक के तीन साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। चारों ने उसे कार में डाला और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे गोविंदपुरम के पास कार से फेंककर फरार हो गए। रात करीब साढ़े नौ बजे महिला को सड़क पर पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।

पढ़ें: अब ईमेल से भी दर्ज होंगी यौन उत्पीड़न की शिकायतें

पढ़ें: फीरोजाबाद में छात्रा को अगवा कर गैंगरेप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।