विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनीति के मैदान की विश्व चैंपियन भाजपा, चीन को छोड़ा पीछे

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Mon, 30 Mar 2015 03:38 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 11:09 AM (IST)

रविवार को जब आस्ट्रेलिया क्रिकेट में विश्व विजेता बनने का जश्न मना रहा था, उसी समय यहां केंद्र में सत्तारूढ़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। रविवार को जब आस्ट्रेलिया क्रिकेट में विश्व विजेता बनने का जश्न मना रहा था, उसी समय यहां केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी एक विश्व कीर्तिमान बना दिया। 8.8 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। सदस्यों की संख्या के आधार पर इसने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़ दिया। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के 8.6 करोड़ सदस्य के मुकाबले भाजपा ने अब तक 8.8 करोड़ सदस्य बनाए हैं।

पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह ने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नवंबर, 2014 को नई दिल्ली में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उसी वक्त शाह ने यह घोषणा की थी कि वे भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाना चाहते हैं। इसके लिए 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी का सदस्यता अभियान अभी भी जारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एक अप्रैल के बाद भी सदस्यता अभियान जारी रहेगा। इसके जरिये भाजपा 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेगी।

आपको बता दें कि इस समय चीन में भी कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है, लेकिन भाजपा ने उसे फिलहाल पीछे छोड़ दिया है। इस सदस्यता अभियान में भाजपा ने दक्षिण भारत में भी नए सदस्य बनाए हैं। पार्टी विस्तार की दिशा में यह अभियान काफी अहम माना जा रहा है।

उप्र में सर्वाधिक सदस्य

इस सदस्यता अभियान में भाजपा ने सबसे ज्यादा सदस्य उत्तर प्रदेश में बनाए हैं। इस राज्य में करीब डेढ़ करोड़ सदस्य भाजपा से जुड़े हैं। यहां पर भाजपा का लक्ष्य करीब दो करोड़ सदस्य बनाने का है। 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। इस लिहाज से पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर काफी उत्साहित है।

हाईटेक तरीका अपनाया

सदस्यता अभियान के लिए पार्टी ने पहली बार हाईटेक तरीका अपनाया। इसके तहत महज एक मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करके कोई व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन सकता है। पार्टी ने अपने आखिरी एक करोड़ सदस्य महज आठ दिनों में बना दिए।

बचकानी राजनीति से 'आप' को नहीं गंवाना चाहिए सुनहरा अवसर'

संघ ने भाजपा से कहा, 10 महीने में सरकार की छवि खराब हुई