विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षा मंत्री ने कहा, 'घुसपैठ रोकने को कड़े कदम उठा रहा है भारत'

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 14 Jan 2015 11:42 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jan 2015 11:51 AM (IST)

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि संघर्षविराम के उल्लंघन और आतंकी घुसपैठ को बढ़ावा देने की गलती स्वीकार करने के बाद ही पाकिस्तान से वार्ता शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए भारत की तरफ से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और

News Article Hero Image

लखनऊ। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि संघर्षविराम के उल्लंघन और आतंकी घुसपैठ को बढ़ावा देने की गलती स्वीकार करने के बाद ही पाकिस्तान से वार्ता शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए भारत की तरफ से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और इसके परिणाम जल्द दिखने लगेंगे।

पर्रिकर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पाक द्वारा लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिशों से पाक बाज नहीं आ रहा है। पाक जब तक अपनी इन गलतियों को मानकर इसमें सुधार नहीं करता उससे वार्ता नहीं की जा सकती।

पर्रिकर ने कहा कि छद्म युद्ध पर क्या चल रहा है इसको लेकर सरकार की सोच बिल्कुल स्पष्ट है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और छह माह के भीतर फर्क दिखाई पडऩे लगेगा। उन्होंने कहा कि फर्क पहले से ही दिखने भी लगा है और 60 से 70 फीसद आतंकियों को निष्प्रभावी किया जा रहा है।

पढ़ें : घुसपैठ कराने के लिए पाक कर रहा गोलीबारी

पढ़ें : ईद पर पाक की नापाक हरकत

पेशावर: हमले के बाद पहली बार खुला आर्मी स्कूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।