विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान ने की गोलीबारी

By Sachin kEdited By:
Published: Tue, 13 Jan 2015 06:04 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2015 08:27 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घने कोहरे की आड़ में पाकिस्तान ने घुसपैठ करवाने के लिए पहले रविवार रात हीरानगर और फिर सोमवार रात को सांबा सेक्टर में भारतीय चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों में भारी गोलीबारी की। सांबा में लोहड़ी पर्व से एक दिन पूर्व रात 11 बजे कुल्लियां व सुचेतगढ़ में

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घने कोहरे की आड़ में पाकिस्तान ने घुसपैठ करवाने के लिए पहले रविवार रात हीरानगर और फिर सोमवार रात को सांबा सेक्टर में भारतीय चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों में भारी गोलीबारी की। सांबा में लोहड़ी पर्व से एक दिन पूर्व रात 11 बजे कुल्लियां व सुचेतगढ़ में शुरू हुई गोलीबारी देर रात तक जारी रही। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान को करार जवाब दिया।

इस बीच, सांबा जिले के रामगढ़ के कमोर इलाके में तीन संदिग्ध देखे जाने पर सेना व पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।

इन दिनों सीमा पर शाम होते ही घना कोहर छा जाता है और इसी का लाभ लेते हुए पड़ोसी मुल्क लांचिंग पैड पर घुसपैठ को तैयार बैठे आतंकियों को सरहद पार धकेल रहा है। इसके लिए बकायदा आतंकियों को कव¨रग फायर भी दिया जाता है। रविवार रात को भी पाकिस्तान ने इसी मंशा के लिए हीरानगर की लौंडी व करोल कृष्णा पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

सतर्क सीमा सुरक्षाबल ने भी मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान सीमा पार से आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया। सीमा पार से गोलीबारी सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रही। पाकिस्तान की गोलाबारी की वजह से दस हजार से ज्यादा लोग अपने घरों से पलायन कर कड़ाके की ठंड में हीरानगर व सांबा के राहत शिविरों में ठहरे हुए हैं।

इसी बीच, सांबा जिले के रामगढ़ के अग्रिम गांव कमोर में सुबह करीब साढ़े दस बजे आशा रानी पत्नी जगदीश राज ने शमशानघाट में तीन आज्ञात लोगों को छिपकर बैठे देखा। इसके बाद पुलिस व सेना की चार गढ़वाल रजीमेंट ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला।

पढ़ेंः नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

पाक की नापाक हरकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।