यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में पांच और छह अक्टूबर की मध्य रात्रि तंगधार पट्टी में नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे आतंकवादियों का एक समूह को भारतीय सैनिकों ने ललकारा। उनके द्वारा दी गई चुनौती के बाद हुई गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए। सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से तीन एके राइफलें बरामद की गई हैं।