विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनगर में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

By Edited By:
Published: Wed, 17 Sep 2014 12:20 PM (IST)

घाटी में आतंकी घुसपैठ की नापाक कोशिशें जारी हैं। आतंकी हर वक्त सीमा पर घुसपैठ की फिराक में हैं। लेकिन हमारे जवानों की मुस्तैदी उन्हें उनके नापाक मंसूबों में कामयाब होने नहीं दे रही है। इसी दौरान कश्मीर घाटी के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

News Article Hero Image

श्रीनगर। घाटी में आतंकी घुसपैठ की नापाक कोशिशें जारी हैं। आतंकी हर वक्त सीमा पर घुसपैठ की फिराक में हैं। लेकिन हमारे जवानों की मुस्तैदी उन्हें उनके नापाक मंसूबों में कामयाब होने नहीं दे रही है। इसी दौरान कश्मीर घाटी के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि तड़के माछिल सेक्टर में सैनिकों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए । मुठभेड़ के दौरान मारे गए दोनों आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफलें और एक यूबीजीएल तथा अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। हालांकि प्रवक्ता ने यह साफ नहीं किया कि दोनों आतंकवादी पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ कर रहे थे या फिर पहले से ही स्थानीय तौर पर सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में राहत एवं बचाव अभियानों में सेना की भारी तैनाती के बावजूद नियंत्रण रेखा के पास तैनात सैनिक चौकस हैं। प्रवक्ता ने बताया कि माछिल सेक्टर में अभियान अब भी जारी है और आगे के ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

पढ़ें: लद्दाख में आधा किलोमीटर अंदर घुस गए चीनी सैनिक

पढ़ें: पाकिस्तान ने आतंकियों की घुसपैठ के लिए खुदवाई थी सुरंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।