यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'इराक पर क्यों चुप हैं इमाम, शिया-सुन्नी सद्भाव को करें अपील'
इराक में भड़की ¨हसा के बीच जहां भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिश तेज है। वहीं भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इमामों से भी आग्रह किया है कि वह शिया- सुन्नी सद्भाव के लिए अपील जारी करें। उन्होंने कहा शिया-सुन्नी को लड़ाने की कोशिश हो रही है। इस षड़यंत्र से सचेत रहकर भारतीय संस्कृति से सीखना चाहिए जहां आज त

नई दिल्ली। इराक में भड़की ¨हसा के बीच जहां भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिश तेज है। वहीं भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इमामों से भी आग्रह किया है कि वह शिया- सुन्नी सद्भाव के लिए अपील जारी करें। उन्होंने कहा शिया-सुन्नी को लड़ाने की कोशिश हो रही है। इस षड़यंत्र से सचेत रहकर भारतीय संस्कृति से सीखना चाहिए जहां आज तक ऐसा विवाद नहीं हुआ।
इराक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बना हुआ है। कूटनीतिक स्तर पर प्रयास तेज हैं। ऐसे में वह मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी शांति के लिए कोशिश की आशा रखते हैं। उन्होंने सवाल किया 'छोटी-छोटी बातों पर फतवा जारी किया जा सकता है तो इतनी बड़ी बात पर चुप रहना क्या वाजिब है।' मैं खुद सुन्नी हूं लेकिन भारत में आजतक ऐसा विवाद नहीं देखा।
जब दोनों समाज का एक ही धर्मग्रंथ कुरान है, एक साथ हज करते हैं, नाम एक जैसे हैं तो फिर विवाद क्यों। यह एक षड़यंत्र है और इससे हर किसी को बचना चाहिए। दुनिया के मुसलमानों को भारत के मुसलमानों से सीखना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कुछ लोगों की ओर से भी भेदभाव बढ़ाने वाले बयान आए हैं। शाहनवाज ने सरकारी प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उचित समय पर कूटनीतिक कार्रवाई शुरू हुई है।
इराक में भी भारत की दोस्त देश की छवि है और जल्द ही सबकुछ दुरुस्त हो जाएगा।