विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सीबीआइ ने क्यों नहीं बताया कि रिपोर्ट सरकार को दिखाई गई थी?'

By Edited By:
Published: Wed, 01 May 2013 08:59 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2013 01:59 PM (IST)

कोयले की कालिख ने सरकार को कहीं का नहीं छोड़ा है। इस कालिख ने सीबीआई की पोल भी खोल दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कोयले की कालिख ने सरकार को कहीं का नहीं छोड़ा है। इस कालिख ने सीबीआइ की पोल भी खोल दी है। सीबीआइ की स्वायत्तता पर सहयोगी दलों से लेकर विपक्ष तक सवाल उठाते रहे हैं। अब सवाल सुप्रीम कोर्ट ने उठाया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ से पूछा है कि 8 मार्च को सरकार को रिपोर्ट दिखाने की बात सीबीआइ ने कोर्ट को क्यों नहीं बताया?

सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई से क्या है सवाल

आपको बता दें कि कोलगेट स्कैम की स्टेटस रिपोर्ट कानून मंत्री समेत पीएमओ के दो संयुक्त सचिव को दिखाई गई थी। इसका खुलासा होने के बाद संसद से लेकर कोर्ट तक में काफी हंगामा मचा। सुप्रीम कोर्ट भी इससे काफी दुखी नजर आया। सीबीआई को स्वतंत्र और निष्पक्ष होने की सलाह देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सवाल पूछा है जिसका जवाब सीबीआइ आगामी 6 मई को देगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर