यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सेना तैयार: एंटनी
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा हमला कर पांच भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारे जाने की कड़ी निंदा ...और पढ़ें

नई दिल्ली। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा हमला कर पांच भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारे जाने की कड़ी निंदा करते हुए रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सेना सीमा पर किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार है। रक्षा मंत्री ने संसद को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार किए जा रहे नियंत्रण रेखा के उल्लंघन को रोकने के लिए देश की सेना सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार है।
जानिए, पाकिस्तानी सैनिकों ने कैसे भारतीय सीमा में घुसकर किया हमला
जानिए, आतंकियों के देश पाकिस्तान में कितने हैं ट्रेनिंग सेंटर
ए. के. एंटनी ने बताया कि इस साल युद्धविराम संबंधी 57 उल्लंघन भी हुए हैं जो पिछले साल की इस अवधि के उल्लंघनों से 80 फीसदी अधिक हैं। रक्षा मंत्री ने बताया कि मंगलवार तड़के घात लगाकर किया गया यह हमला पाक सेना की वर्दी पहने हथियारों से लैस लगभग 20 आतंकवादियों द्वारा किया गया था। एंटनी ने कहा, हम इस अकारण घटना की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी सेना नियंत्रण रेखा की अनुल्लंघनीयता को बरकरार रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।
पढ़ें : शिवसेना ने कहा, पाक में घुसकर पांच के बदले पचास मारो
उन्होंने कहा कि सरकार उन शहीदों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती है जिन्होंने अपने कर्तव्य की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया। रक्षा मंत्री के जवाब से असहमति जताते हुए भाजपा सदस्यों ने भारी हंगामा किया जिसके चलते सदन की बैठक कुछ ही देर बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
जानिए, हमले के बाद गुस्साए नेताओं ने क्या कहा
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सैनिकों ने बीती रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगी एक भारतीय चौकी पर हमला किया जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई। रक्षा सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के सैनिकों ने कल मध्य रात्रि में भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ की तथा नियंत्रण रेखा के इस पार घात लगाकर हमला किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
