विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी में कोई अंतर्कलह नहीं, मोदी लहर से हारे चुनाव: मनीष

By Edited By:
Published: Sun, 22 Jun 2014 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jun 2014 07:10 AM (IST)

लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को बेअसर बताने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने अब मान लिया है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

होशियारपुर। लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को बेअसर बताने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने अब मान लिया है कि चुनाव में मोदी का जादू चला है। रविवार को होशियारपुर में पत्रकारवार्ता में आप के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि संसदीय चुनावों में मोदी की लहर थी, इसलिए विधानसभा के मुकाबले ज्यादा वोट प्रतिशत लेने के बावजूद हम हार गए।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप का वोट प्रतिशत 29 था, जबकि लोकसभा चुनाव में वह बढ़कर 33 हो गया था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि योगेंद्र यादव और उनके बीच कोई विवाद नहीं था।

पत्रकारवार्ता के दौरान एक कार्यकर्ता ने सिसोदिया से पूछा कि 84 के दंगों पर उनकी सरकार ने क्या किया। कार्यकर्ता ने कहा कि हमने तो आपको सीएम की कुर्सी पर बिठाया, लेकिन आप उसे छोड़कर भाग गए। उस कार्यकर्ता ने यहां तक कह दिया कि जब तक 84 दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं दिलवाओगे तब तक हारते रहोगे।

पढ़ें: क्या होगा आप का? योगेंद्र यादव के आरोपों की भी होगी चर्चा

मनीष सिसौदिया और गोपाल राय को कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।