विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAF चीफ अरुप राहा बोले- AN 32 का अब तक न मिलना दुर्भाग्‍यपूर्ण

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2016 02:17 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 08:26 PM (IST)

एएन 32 विमान की तलाश लगातार चौथे दिन भी जारी है। हालांकि अभी तक इस विमान का कोई सुराग नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (एएनआई)। लगातार समय बीतने के साथ ही वायुसेना के लापता हुए विमान एएन 32 के मिलने की संभावनाएं भी कम होती जा रही हैं। इसके बावजूद इसकी खोजबीन लगातार चौथे दिन भी जारी है। वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने कहा है कि यह एक विडंबना ही है कि हम इस विमान को अब तक नहीं खोज सके हैं। उन्होंने इस विमान की जमकर तारीफ भी की हैै

आज एक प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राजन बारगोत्रा ने बताया कि इसकी खोजबीन में लगे विमानों को अब तक एएन 32 का मलबा नहीं मिला है। इस सर्च ऑपरे शन में भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना और तटरक्षक बल जोर-शोर से लगा हुआ है।

उनके मुताबिक लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन में अब इसरो की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल हमारे 13 नौसेना के पोत, 2 तटरक्षक बल के जहाज और 12 विमान इस सर्च ऑपरेशन में हिस्सा ले रहे हैं। तटरक्षक बल के महानिदेशक के मुताबिक समय के साथ-साथ सर्च एरिया भी लगातार बढ़ रहा है।

यदि चुनाव जीता तो अमेरिका नहीं रहेगा डब्ल्यूटीओ का सदस्य : ट्रंप

महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए शरियत जैसे कानून की जरूरत

गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षक बल का यह विमान शुक्रवार की सुबह चेन्नई के थंबरम से पोर्ट ब्लेयर जाने के लिए सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसे 11 बजकर 30 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर उतरना था। लेकिन उड़ान भरने के 16 मिनट के बाद ही यह विमान रडार से गायब हो गया था। इस विमान में 29 यात्री सवार थे।

लगातार भयंकर होती जा रही है कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग

नहीं मिल सका AN-32 विमान का सुराग, अब सैटेलाइट की ली जा रही है मदद