विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहुमत साबित करने को मांझी ने मांगा 19 तक का समय

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 09 Feb 2015 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 09 Feb 2015 06:46 PM (IST)

बिहार के मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज राज्‍यपाल से मुलाकात करने के बाद कहा कि वह सदन में बहुमत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कहा कि वह सदन में बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसका फैसला राज्यपाल पर छोड़ दिया है। वह 19 फरवरी के बाद कभी भी बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं। उनके मुताबिक राज्यपाल ने उन्हें कार्रवाही का भरोसा दिया है।दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद मांझी ने आज राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मुलाकात की।

सदन में बहुमत साबित करने में सफल होंगे मांझी: भाजपा

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने नीतीश को विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया को ही गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि वह सदन में दल के नेता हैं। जदयू द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक और इसमें नीतीश को दल का नेता तय करने को उन्होंने असवैंधानिक करार दिया। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने उम्मीद जताई है कि मांझी सदन में बहुमत साबित कर देंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो भाजपा ने मांझी को समर्थन देने से मना कर दिया है। सुत्रों के मुताबिक भाजपा ने उन्हेें बहुमत जुटाने की सलाह दी है।

इससे पहले आज ही नीतीश कुमार ने भी राज्यपाल के सामने 130 विधायकों की परेड कराई थी। इस दौरान उनके साथ जदयू अध्यक्ष शरद यादव, लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार बनाने का भी दावा पेश कर दिया।

पढ़ें: नीतीश ने कराई 130 विधायकों की परेड, सरकार बनाने का दावा पेश