यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सदन में बहुमत साबित करने में सफल होंगे मांझी: भाजपा
बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच भाजपा ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी विधानसभा में ...और पढ़ें

नई दिल्ली। बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच भाजपा ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी विधानसभा में बहुमत साबित कर विरोधियों का मुंह बंद कर देंगे। पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने अपना काम पूरा कर दिया है। अब बाकी का बचा हुआ काम मांझी को करना है जिसमें वह सफल रहेंगे।
जदयू द्वारा जीतन राम मांझी को पार्टी से निष्कासित करने के बाद राज्य के सियासी घटनाक्रम में तेजी से बदलाव हुआ है। एक ओर जहां नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और जदयू अध्यक्ष शरद यादव के साथ में राजभवन में अपने 130 विधायकों की परेड करवाकर समर्थन का दावा किया वहीं आज नीतीश इस दम पर सरकार बनाने का दावा भी पेश करने वाले हैं।
नीतीश ने कराई 130 विधायकों की परेड, सरकार बनाने का दावा पेश
इससे पहले बदले सियासी समीकरणों के बीच बिहार पहुंचे मांझी ने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और सदन में बहुमत भी साबित करके दिखाएंगे। गौरतलब है कि कल ही मांझी ने नीति आयोग की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद ही भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मांझी सदन में बहुमत साबित करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे।
