विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सच हुई किरण बेदी को 'बलि का बकरा' बनाने की शंका'

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Tue, 17 Feb 2015 10:18 AM (IST)Updated: Tue, 17 Feb 2015 12:40 PM (IST)

आम आदमी पार्टी [आप] की वरिष्ठ नेता अतिषी मरलेना ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी की यह शंका आज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] की वरिष्ठ नेता अतिषी मरलेना ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी की यह शंका आज सच हो गई कि भाजपा की हार पर किरण बेदी को ही बलि का बकरा बनाया जाएगा।

मरलेना संघ के मुखपत्र पाञ्चजन्य में छपे उस लेख पर टिप्पणी कर रही थी जिसमें दिल्ली विधानसभा में भाजपा की हार का ठीकरा किरण बेदी पर फोड़ा गया है। मरलेना ने कहा कि हम हमेशा कहते रहे थे कि भाजपा की हार पर किरण बेदी को बलि का बकरा बनाया जाएगा और यह बात सच साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है, उन्होंने विभाजन कारी और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट दिया है।

संघ ने किरण बेदी पर फोड़ा हार का ठीकरा, भाजपा को किया कठघरे में खड़ा

मैं चुनावी परीक्षा में फेल हो गई: किरण