विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के रेस्तरां में मुठभेड़, शातिर ठग मनोज वशिष्ठ ढेर

By Sachin kEdited By:
Published: Sun, 17 May 2015 12:30 AM (IST)Updated: Sun, 17 May 2015 12:41 AM (IST)

न्यू राजेंद्र नगर के सागर रत्ना रेस्तरां में शनिवार देर रात शातिर ठग मनोज वशिष्ठ की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में छाती में गोली लगने से मनोज मौके पर ही ढेर हो गया। उसके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में ठगी के 8-10 मामले दर्ज

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। न्यू राजेंद्र नगर के सागर रत्ना रेस्तरां में शनिवार देर रात शातिर ठग मनोज वशिष्ठ की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में छाती में गोली लगने से मनोज मौके पर ही ढेर हो गया। उसके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में ठगी के 8-10 मामले दर्ज हैं। दिल्ली व चंडीगढ़ की पुलिस उसे काफी समय से तलाश कर रही थी।

पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा था। रेस्तरां में जिस समय मुठभेड़ हुई, वहां काफी लोग मौजूद थे। अचानक गोलियां चलने से वहां भगदड़ मच गई और लोग छिपने के लिए जहां-तहां भागने लगे। घटना में किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है। स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों को भी चोट नहीं पहुंची है।

स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने मनोज के मारे जाने की पुष्टि की है। 30 वर्षीय मनोज वशिष्ठ नई दिल्ली के बाराखंबा इलाके में रहता था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला था। उसके खिलाफ दिल्ली व चंडीगढ़ में रीयल एस्टेट में करोड़ों की धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज थे। कई मामलों में उसे कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर दिया था।

मनोज ने किसी शख्स को मिलने के लिए न्यू राजेंद्र नगर के सागर रत्ना रेस्तरां में बुलाया था। मनोज रेस्तरां पहुंच गया था और रात करीब 8.45 बजे उसके आने का इंतजार कर रहा था। तभी गुप्त सूचना मिलने पर स्पेशल सेल के चार पुलिसकर्मी रेस्तरां पहुंच गए।

टीम का नेतृत्व एक इंस्पेक्टर कर रहे थे और सभी सादे कपड़ों में थे। जैसे ही पुलिसकर्मी रेस्तरां में घुसे मनोज को शक हो गया। पुलिसकर्मियों को अपनी तरफ आते देख मनोज ने उन पर गोली चला दी। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चला दी। एक गोली लगते ही मनोज ढेर हो गया।

पढ़ेंः बहादुर बेटी से शातिर ठग को पकड़वाया

मुन्ना बजरंगी के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।