विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, किंगफिशर डूबने के लिए विजय माल्या ने किसको ठहराया जिम्मेदार

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 04:03 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 04:50 PM (IST)

भारत का एविएशन रेगुलेटर ए 320 एनईओ हवाई जहाजों में लगाए गए प्रेट्ट एंड व्हिट्नी इंजनों की जांच कर रहा है।

जानिए, किंगफिशर डूबने के लिए विजय माल्या ने किसको ठहराया जिम्मेदार
जानिए, किंगफिशर डूबने के लिए विजय माल्या ने किसको ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली, जेएनएन।  बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेकर देश से लंदन भागे विवादास्पद कारोबारी विजय माल्या ने किंगफिशर एयर लाइंस व्यवसाय को डूबने के लिए प्रेट्ट एंड व्हिट्नी (पीडब्ल्यू) इंजन को जिम्मेदार ठहराया है।

माल्या ने ट्वीटर पर कहा कि वे आईएई कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी किया है जो पीडब्ल्यू समूह की कंपनी है। ताकि, किंगफिशर एयरलाइंस को सप्लाई किए गए डिफेक्टिव एयरक्राफ्ट इंजन को लेकर वह कंपनी मुआवजे की भरपाई करे। 

पूर्व शराब कारोबारी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब दो दिन पहले ही ऐसी बात सामने आयी कि भारत का एविएशन रेगुलेटर ए 320 एनईओ हवाई जहाजों में लगाए गए प्रेट्ट एंड व्हिट्नी इंजनों की जांच कर रहा है।

हवाई जहाज में लगे इस कंपनी के इंजन में लगातार खराबी सामने आने के बाद मंगलवार को नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक (डीजीसीए) ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इस इंजन में कई तरह की दिक्कतें थी जैसे- इंजन देर से स्टार्ट होना और इंजन के सॉफ्टवेयर मैसेज का गलत होना।

यह भी पढ़ें: विजय माल्या की 4200 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, ED को मिली इजाजत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।