विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय माल्या की 4200 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, ED को मिली इजाजत

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 12:57 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 07:50 AM (IST)

पिछले साल सितंबर में ईडी ने मनी लांड्रिंग निषेध कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत माल्या एंड कंपनी की विभिन्न संपत्तियों की जब्ती का आदेश जारी किया था।

विजय माल्या की 4200 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, ED को मिली इजाजत
विजय माल्या की 4200 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, ED को मिली इजाजत

नई दिल्ली, प्रेट्र। राजधानी दिल्ली स्थित एक विशेष अदालत ने शराब व्यवसायी विजय माल्या की 4,200 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आदेश पर अपनी मुहर लगा दी है। अदालत की इस मंजूरी के साथ ही ईडी के लिए माल्या की संपत्ति जब्त करने का रास्ता साफ हो गया है।

पिछले साल सितंबर में ईडी ने मनी लांड्रिंग निषेध कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत माल्या एंड कंपनी की विभिन्न संपत्तियों की जब्ती का आदेश जारी किया था। इनमें फ्लैट, फार्म हाउस, शेयर और एफडी शामिल हैं। ये संपत्तियां माल्या और उसकी सहयोगी कंपनियों के नाम हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा था कि इन संपत्तियों का बाजार मूल्य 6,630 करोड़ रुपये है, जबकि इनकी बुक वैल्यू 4,234.84 करोड़ रुपये है।

पीएमएलए के निर्णायक प्राधिकरण के सदस्य (विधि) तुषार वी शाह ने कहा कि ये संपत्तियां 'मनी लांड्रिंग का हिस्सा' हैं। ऐसे में पीएमएलए की धारा-5 की उपधारा (1) के तहत इनकी जब्ती की पुष्टि की जाती है। ईडी का आरोप है कि ये संपत्तियां आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई हैं। माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस और यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स के साथ मिलकर आपराधिक साजिश की और बैंकों की मिलीभगत से कर्ज हासिल किया।

यह भी पढ़े: ब्रिटेन के समक्ष माल्या का मुद्दा उठाएंगे जेटली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।