विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: शॉर्ट्स पहनकर गणपति दर्शन के लिए गई लड़की की पुलिस ने की पिटाई

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 05:08 PM (IST)

शॉर्ट्स पहनकर परिवार संग गणपति दर्शन के लिए गई एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों की मुंबई पुलिस ने पिटाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शॉर्ट्स पहनकर परिवार संग गणपति दर्शन के लिए गई एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों की मुंबई पुलिस ने पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस के पीआरओ मोहन दहिकर ने जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया में इस घटना के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पढ़ेंः डायन का आरोप लगा महिला की पिटाई

जानकारी के मुताबिक, गुजरात की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपने परिवार संग लाल बाग के राजा पांडाल में गणपति के दर्शन के लिए गई हुई थी। लेकिन वहां सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने लड़की को अंदर जाने से रोक दिया।

पढ़ेंः पति की पिटाई से पत्‌नी घायल

सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने शॉर्ट्स पहना हुआ था इसलिए महिला सुरक्षाकर्मयों ने उसे और उसके परिवार को अंदर जाने से रोक दिया। जब लड़की ने विरोध किया तो महिला पुलिसकर्मियों ने लड़की व उसके परिजनों की पहले तो पिटाई की, बाद में उन्हें धक्का देकर पांडाल से बाहर फेंक दिया।