विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सली हमला: विद्याचरण शुक्ल की हालत स्थिर, पीएम-सोनिया देखने पहुंचे

By Edited By:
Published: Sun, 26 May 2013 11:19 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2013 07:37 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल को इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल लाया गया है। हमले के दौरान उनकी पीठ में तीन गोलियां लगी थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि अस्पताल में उनके शरीर से गोलियां निकाल दी गई हैं।

मेदांता अस्पुताल में हुए एक सफल आपरेशन के दौरान बारह डाक्टरों की टीम ने उनके शरीर से गोली के छर्रे निकाले और जख्मों की सर्जरी की। आपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री का हालचाल लेने के लिए पीएम मनमोहन सिंह व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी पौने चार बजे अस्पताल पहुचीं। इसके मद्देनजर अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री का हालचाल जानने के लिए रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा भी अस्पताल पहुंचे। हुड्डा ने मेंदांता में अपने राजनैतिक विरोधी इनेलो अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला से भी मुलाकात की। उन्होंने चौटाला के साथ दस मिनट कत बातचीत की। गौरतलब है कि पूर्व सीएम चौटाला भी इलाज के लिए मेदांता में ही एडमिट हैं।

शनिवार को कांग्रेस के काफिले पर यह हमला तब हुआ था, जब कांग्रेसी नेता जगदलपुर में हुई एक परिवर्तन रैली को संबोधित करके वापस लौट रहे थे। कांग्रेस नेताओं के काफिले पर दरभा नामक स्थान पर शाम करीब साढ़े पांच बजे हमला हुआ। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के माओवादियों के सहयोग से हुए इस हमले में आगे बढ़ने के रास्ते को कटे पेड़ डालकर रोक दिया गया था। इसके बाद मौके पर बारूदी सुरंग विस्फोट करके सड़क के दोनों ओर से काफिले में शामिल वाहनों पर फायरिंग की गई।

पढ़ें: पुलिस में शामिल न हों बस्तर के जवान

बताया जाता है कि महेंद्र कर्मा के वाहन को सौ से ज्यादा माओवादियों ने घेरकर उस पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। काफिले के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने भी संभलते हुए जवाबी फायरिंग की लेकिन वे खास प्रतिरोध नहीं कर सके। इस हमले में पूर्व मुख्यमंत्री विद्याचरण शुक्ल सहित दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुक्ल को तीन गोलियां लगी हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर