विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाड्रा के घोटालों की जांच कराएगी वसुंधरा सरकार

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 01 May 2014 11:33 PM (IST)

राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटालों की जांच कराएगी। जून ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर [नरेंद्र शर्मा]। राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटालों की जांच कराएगी। जून में शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के बजट सत्र में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जा सकती है। मुख्यमंत्री राजे के निर्देश पर अधिकारियों ने राजस्व एवं ऊर्जा विभाग से तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाई हैं। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर एवं जोधपुर के जिला कलेक्टरों से भी मई के दूसरे सप्ताह तक वाड्रा की कम्पनियों द्वारा खरीदी एवं बेची गई जमीनों की जानकारी भेजने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने अपने एक ओएसडी को इस मामले में सभी विभागों से तथ्य एकत्रित करने को कहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वाड्रा की कंपनियों के नाम से राजस्थान में 2009 से 2012 तक करीब दो हजार एकड़ जमीन खरीदी गई। इसके बाद केंद्र और राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए स्थानों की घोषणा की। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान आरोप लगाया था कि सरकार की तरफ से वाड्रा को पहले ही जवाहर लाल नेहरू सोलर मिशन योजना और उसके संभावित स्थानों के बारे में बता दिया गया था। इससे उन्होंने किसानों से कम कीमतों पर जमीनें खरीदी और योजना घोषित होने के बाद महंगे दामों में बेच दी। राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ ही बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल भी वाड्रा से जुड़े तथ्य एकत्रित करने में जुटे हैं।

प्रियंका को नहीं भाया, मोदी का बेटी जैसी कहना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।