यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली गैंगरेप : यूएस ने कहा, भारतीय न्याय व्यवस्था की खुली जुबान
मुंबई। 16 दिसंबर की रात दिल्ली के वसंत विहार इलाके में फिजियोथेरेपिस्ट लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना में ...और पढ़ें

मुंबई। 16 दिसंबर की रात दिल्ली के वसंत विहार इलाके में फिजियोथेरेपिस्ट लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना में देर से सही लेकिन इन्साफ जरूर हुआ है। इस वारदात ने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि विदेशियों के दिल को भी छूआ था। विदेश में इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस करार दिया गया है। दोषियों को फांसी की सजा सुनाकर भारतीय न्याय व्यवस्था ने आखिरकार अपना मुंह खोला और पीड़िता की झोली में इन्साफ डाला। अमेरिका ने भारतीय कानून व्यवस्था के इस फैसले का तहे दिल से स्वागत किया है।
पढ़ें : ये हैं वह तथ्य, जिनके आधार पर दरिंदों को दी गई सजा-ए-मौत
राज्य विभाग के प्रवक्ता मेरी हार्फ ने कहा कि जिस बेरहमी से इस घटना को अंजाम दिया गया था, वह बहुत ही दर्दनाक थी। सिविल सोसाइटी ने इसपर जो भी फैसला लिया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसा फैसला लेकर ये साबित कर दिया है कि वह गुंगा नहीं है, उसके मुंह में भी जुबान है। उसे भी अन्याय के खिलाफ लड़ना आता है।
राज्य सचिव जॉन केरी ने कहा कि आजकल हर देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हमें अपने हक के लिए खुद ही लड़ना पड़ता है। भारत ने न्याय की मुहिम छेड़ कर एक नया लैंडमार्क सेट कर दिया है। गौरतलब है कि वसंत बिहार गैंगरेप मामले के चारों दोषी को साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को फांसी की सजी सुनाई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
