विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लापता मलेशियाई विमान की लोकेशन मिली?

By Edited By:
Published: Wed, 19 Mar 2014 01:38 PM (IST)Updated: Wed, 19 Mar 2014 03:36 PM (IST)

एक भारतीय ने लापता मलेशियाई विमान की लोकेशन ढूंढ निकालने का दावा किया है। हैदराबाद के गाचीबोली में एक आईटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक भारतीय ने लापता मलेशियाई विमान की लोकेशन ढूंढ निकालने का दावा किया है। हैदराबाद के गाचीबोली में एक आइटी प्रोफेशनल ने अपने ऑफिस में काम करते हुए प्लेन की लोकेशन ढूंढ ली है। उसने यह तस्वीर वेबसाइट पर अपलोड की है।

पढ़ें: मलेशियाई विमान में विस्फोट के नहीं मिले निशान

अनूप माधव ने 8 मार्च को एक बड़े एयरक्राफ्ट की सैटेलाइट इमेज ढूंढी है, जो अंडमान आइलैंड के पास काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था। उसका मानना है कि यह मलयेशियन एयरलाइंस का बोइंग 777 प्लेन हो सकता है।

पढ़ें: भारत ने रोकी लापता मलेशियाई विमान की खोज

गौरतलब है कि यह विमान पिछले 12 दिन से लापता है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पिछले आठ मार्च से लापता कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा विमान एमएच 370 के रहस्य से उड्डयन व सुरक्षा अधिकारी परेशान हैं। हाईटेक रेडार तैनात करने के बाद भी विमान का पता नहीं लगा हैं।

विमान के खोज अभियान में 26 देश सहायता दे रहे हैं। चीन ने खोज अभियान के लिए 21 उपग्रह लगाए हैं। विमान आठ मार्च को अचानक लापता हो गया। उस समय विमान में 239 लोग सवार थे।