विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होर्डिग लगा सोनिया को बताया बीमार, कांग्रेस ने थमा दिया नोटिस

By Edited By:
Published: Wed, 16 Oct 2013 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2013 01:48 PM (IST)

कभी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली रही फूलपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इलाहाबाद। कभी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली रही फूलपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा को चुनाव लड़ाने के लिए लगाई गई होर्डिंग विवादों में आ गई है।

पढ़ें: 'मइया रहती बीमार-भइया पर हो गया भार'

होर्डिंग में शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद एवं श्रीशचंद्र दुबे की ओर से सोनिया गांधी को बीमार, राहुल गांधी पर काम का भार बताते हुए प्रियंका गांधी को फूलपुर से प्रत्याशी बनाने की अपील की गई थी। मंगलवार को सुभाष चौराहा पर लगी सोनिया गांधी को बीमार बताने वाली इस होर्डिंग की भनक शहर कांग्रेस कमेटी को हुई तो वह हरकत में आ गई।

कमेटी ने दोनों नेताओं पर कार्रवाई के लिए बुधवार की दोपहर कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें हसीब अहमद व श्रीशचंद्र दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसकी संस्तुति की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी को भेजी जाएगी।

शहर अध्यक्ष अभय अवस्थी का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं, उन्हें बीमार बताना घोर अनुशासनहीनता है जिसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर