विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मइया रहती बीमार-भइया पर हो गया भार'

By Edited By:
Published: Tue, 15 Oct 2013 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 09:51 PM (IST)

इलाहाबाद। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से निपटने के लिए कांग्रेसियों में प्रियंका गांधी ही अब एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इलाहाबाद। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से निपटने के लिए कांग्रेसियों में प्रियंका गांधी ही अब एक मात्र उम्मीद दिख रही हैं। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर लगा होर्डिग कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलपुर संसदीय सीट से प्रियंका वाड्रा को लोकसभा प्रत्याशी प्रस्तावित किए जाने के दूसरे ही दिन सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए होर्डिग से कांग्रेस में नहीं वरन विरोधियों में भी खलबली है। होर्डिग में लिखा गया है- मइया अब रहती बीमार, भइया के पास हो गया ज्यादा भार, प्रियंका फूलपुर से बनो उम्मीदवार।

यह भी दर्शाने की कोशिश की गई है कि मोदी की आंधी से बचाने के लिए प्रियंका ही एक मात्र विकल्प बची हैं। सुभाष चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद व यूथ कांग्रेस के सदस्य श्रीशचंद दुबे द्वारा लगवाए गए इस होर्डिग ने नई बहस छेड़ दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर