विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना दिवस कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे प्रधानमंत्री

By Edited By:
Published: Thu, 16 Jan 2014 08:39 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2014 10:31 AM (IST)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अस्वस्थता के कारण बुधवार को सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के आवास पर आयोजित सेना-दिवस एट-होम कार्यक्रम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अस्वस्थता के कारण बुधवार को सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के आवास पर आयोजित सेना-दिवस एट-होम कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। पीएम जुकाम से पीड़ित बताए जाते हैं और चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक सिंह ने बुधवार शाम हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में जरूर शिरकत की।

महत्वपूर्ण है कि हर साल तीनों सेना प्रमुखों द्वारा आयोजित एट-होम समारोह में प्रधानमंत्री मौजूद रहते हैं। इस राजकीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के अलावा कई केंद्रीय मंत्री व सरकार के शीर्ष अधिकारी शिरकत करते हैं।

पढ़ें: मोदी ने की पीएम से शिंदे पर कार्रवाई की मांग

शिंदे का कांग्रेस को झटका, कहा- पवार पीएम बने तो खुशी होगी

विवेकानंद के बहाने मोदी पर सोनिया-मनमोहन का हमला

बुधवार को थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद समेत कई गणमान्य मौजूद थे। हालांकि, सेना दिवस के मौके पर दिए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सेना को तैयार व मुस्तैद बनाने के लिए संकल्पित है। सिंह ने उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा राहत के दौरान सेना की भूमिका की खूब सराहना भी की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।