विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवेकानंद के बहाने मोदी पर सोनिया-मनमोहन का हमला

By Edited By:
Published: Sun, 12 Jan 2014 05:23 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 12 Jan 2014 08:16 PM (GMT+05:30)

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी छह-सात महीने से स्वामी विवेकानंद के नाम पर युवाओं को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी छह-सात महीने से स्वामी विवेकानंद के नाम पर युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, कांग्रेस ने विवेकानंद के ही बहाने मोदी पर हमला शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने विवेकानंद के 150वें जन्मोत्सव पर आगाह किया कि धार्मिक कट्टरता और उन्माद से देश को खतरा है।

कुछ दिन पहले मोदी की प्रधानमंत्री दावेदारी को देश के लिए खतरनाक बता चुके पीएम मनमोहन सिंह ने धार्मिक उन्माद का हवाला देते हुए कहा, 'अगर यह दानव नहीं होते तो समाज और विकसित होता।'

प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण में भले ही मोदी का जिक्र नहीं हुआ, लेकिन निशाना परोक्ष रूप से वही थे। ध्यान रहे कि खुद सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह समय-समय पर मोदी के ऊपर सवाल उठाते रहे हैं। रविवार को दोनों नेताओं ने विवेकानंद की सोच को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ज्यादा अहम बताते हुए कहा कि विश्व के कई हिस्सों में धार्मिक उन्माद और कट्टरता खतरा बनी हुई है।

हमारा देश भी उससे अछूता नहीं है। लिहाजा, हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। सोनिया ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। उनकी महत्वाकांक्षाओं के साथ देश का भविष्य भी जुड़ा है। उन्हें अधूरा नहीं छोड़ा जा सकता है। सोनिया का यह बयान खासा अहम है, क्योंकि कुछ ही दिन पहले खुद प्रधानमंत्री स्वीकार कर चुके हैं कि संप्रग भ्रष्टाचार और महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी के मुद्दे को भी खत्म नहीं कर पाया।

दूसरी ओर, मोदी शायद ही कभी यह सपना दिखाने से चूके हों कि भाजपा के शासन में रोजगार भी होगा और विकास भी। मनमोहन थोड़े और आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने कट्टरता से आगाह किया था। अगर यह भयंकर दानव नहीं होता तो मानव समाज कहीं ज्यादा सुंदर और विकसित होता। गौरतलब है कि विवेकानंद और सरदार पटेल की विरासत को लेकर भी कांग्रेस व भाजपा में ठनी है।

पढ़ें: प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी पीएम बने तो होगी तबाही

विवेकानंद के नाम पर अभियान चलाकर और पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाकर मोदी ने दावा किया, तो कांग्रेसी नेता भी धर्मनिरपेक्षता को मुद्दा बनाकर मोदी पर हमला करने से नहीं चूके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।