विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बनारस में खुलेगा गंगा विश्वविद्यालय

By anand rajEdited By:
Published: Sun, 21 Dec 2014 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 08:32 AM (IST)

बनारस में गंगा विश्र्वविद्यालय की स्थापना होगी। साथ ही गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का दूसरा कार्यालय लखनऊ में खुलेगा।

News Article Hero Image

लखनऊ। बनारस में गंगा विश्र्वविद्यालय की स्थापना होगी। साथ ही गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का दूसरा कार्यालय लखनऊ में खुलेगा। गंगा व सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रयास होंगे।

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर मिल कर कार्य तेज करने पर केंद्र व राज्य सरकार के बीच सहमति बन गई है। यह परियोजना दस हजार करोड़ रुपये की है।

शनिवार को केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती व उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव की मौजूदगी में एक घंटे से अधिक चली अधिकारियों की बैठक में गंगा व सहायक नदियों के रखरखाव और बाढ़ जैसी समस्या पर विस्तृत चर्चा हुई।

उमा भारती ने बताया कि बनारस में गंगा विवि के लिए सैद्धांतिक सहमति बन गई है। प्रदेश सरकार की ओर से बाढ़ नियंत्रण आयोग का कार्यालय खोलने की मांग की गई। इस पर उमा ने बताया कि पटना के साथ अब लखनऊ में भी आयोग के कार्यालय की स्थापना होगी।

बाढ़ समस्या के स्थायी निदान के लिए संयुक्त प्रयास होंगे। बता दें कि वर्ष 1972 में गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग गठित किया था। आयोग का मुख्यालय पटना में बनाया गया था।

पढ़ेंः गंगा में बराज बनने से बढ़ जाएगी समस्या

पढ़ेंः माघ मेला में रहेगा भरपूर गंगाजल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।