विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमा भारती को मुजफ्फरनगर जाने से रोका गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Tue, 17 Sep 2013 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2013 05:25 PM (IST)

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ मुजफ्फरनगर जा रही भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ मुजफ्फरनगर जा रही भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती को रास्ते में रोक लिया और उन्हें वापस जाने को निर्देश दिया। प्रशासन के इस कदम से गुस्साई उमा भारती अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गई जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रहा है।

मुजफ्फरनगर हिंसा के प्रभावित से मिलने जा रही उमा भारती को पुलिस ने नाकेबंदी कर खतौली के सधेंड़ी पुल पर रोक लिया और उन्हें अपने समर्थकों समेत वहीं से वापस लौटने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उमा भारती अपने डेढ़ सौ समर्थकों के साथ वहीं पर धरना देकर बैठ गई। कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

उमा भारती ने कहा कि सरकार एकतरफा कार्रवाई कर रही है। दंगे में मारे हिंदुओं के परिजनों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना था कि वे हिंसा में मारे गए मलिकपुरा निवासी गौरव व सचित तथा मुजफ्फरनगर के पत्रकार राजेश वर्मा के घर जा रही थीं, लेकिन प्रशासन ने सरकार के इशारे पर उन्हें रोक दिया। उनका कहना है वे प्रशासन चाहे कुछ भी कर ले वह मुजफ्फरनगर जाकर मारे गए तीनों के परिवार से जरूर मिलेंगी। पुलिस इस तैयारी में भी है कि अगर उमा भारती ने अपनी जिद नहीं छोड़ी तो उन्हें समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया जाएगा।

पढ़ें : उमा भारती सहित 16 के खिलाफ जमानती वारंट

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।