विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकवाद के खिलाफ 'ट्विटर वॉर', IS समर्थकों के लाखों अकाउंट्स बंद

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 05:12 PM (IST)

ट्विटर के मुताबिक ये वैसे अकाउंट्स थे जिनपर किसी न किसी तरह से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ट्वीट किए जाते थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोशल साइट्स पर आतंकी गतिविधियों और भड़काऊ पोस्ट से दुनिया का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने सख्त कार्रवाई की है। ट्विटर ने ऐसे संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान करते हुए लगभग ढाई लाख यूजर्स के अकाउंट सस्पेंड कर दिये हैं। ट्विटर के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है।

आतंकवाद को दिया जा रहा था बढ़ावा

ट्विटर के मुताबिक इन अकाउंट्स के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा था। ये वैसे अकाउंट्स थे जिनपर किसी न किसी तरह से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ट्वीट किए जाते थे। वहीं इनपर भड़काऊ तस्वीरें, वीडियो और आतंकवाद से जुड़ी खबरों को भी बढ़ावा दिया जाता था।

आइएस समर्थकों के अकाउंट बंद

ट्विटर के मुताबिक सस्पेंड किये गए ज्यादातर अकाउंट्स आतंकी संगठन आइएस यानि इस्लामिक स्टेट के समर्थकों के थे। दरअसल ऐसा पाया गया था कि पिछले कुछ सालों में आइएस समर्थकों ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए सोशल साइट्स का पूरा इस्तेमाल किया है। आइएस ट्विटर के जरिए लोगों को संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है और टेक्नोसेवी आतंकी ऐसी तकनीक इस्तेमाल करते है जिससे ये ट्वीट आसानी से पकड़ में नहीं आते।

ये भी पढ़ेंः 50 कुत्तों का एक साथ 65 साल की बुजुर्ग महिला पर अटैक, नोचकर ली जान

बुरहान वानी भी करता था सोशल साइट्स का इस्तेमाल

बता दें कि हाल ही में कश्मीर में मारा गया हिजबुल आतंकी बुरहान वानी भी सोशल मीडिया और ट्विटर के सहारे संगठन में नई भर्तियां कर संगठन का प्रचार करता था। वानी के पास सोशल मीडिया हैंडल करने की ही जिम्मेदारी थी।

ये भी पढ़ेंः कार चला रहे नाबालिग लड़के के पिता पर 50 हजार का जुर्माना

पहले भी बंद हुए हैं लाखों अकाउंट्स

ये पहली बार नहीं है जब ट्विटर ने ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले फरवरी में भी ट्विटर ने 1 लाख से ज्यादा ऐसे अकाउंट्स को बंद करने की जानकारी दी थी। पिछले कुछ सालों में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर का गलत इस्तेमाल किया गया है, जिसके बाद आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़ते हुए ट्विटर ने ऐसे संदिग्ध अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें