विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धरा गया 40 लाख का इनामी नक्सली

By Edited By:
Published: Sun, 02 Feb 2014 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2014 11:34 PM (IST)

मलकानगिरी, नई दुनिया। ओडिशा के कोरापुट जिले के घने जंगल में सभा कर रहे शीर्ष नक्सली रामकृष्णा उर्फ चंदू उर्फ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मलकानगिरी, नई दुनिया। ओडिशा के कोरापुट जिले के घने जंगल में सभा कर रहे शीर्ष नक्सली रामकृष्णा उर्फ चंदू उर्फ तेला अनिल कुमार को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। चंदू पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, वायर, नक्सली साहित्य और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया।

आइजी जसवंत कुमार पटवा ने बताया कि चंदू आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य और मलकानगिरी डिवीजन, कोरापुट-श्रीकाकुलम एवं ईस्ट विशाखा डिवीजन के इंटिलिजेंस इंचार्ज के पद पर काम कर रहा था। उस पर 2004 में कोरापुट शस्त्रागार लूट, एआरएसएस कंट्रक्शन कंपनी के वाहन में आगजनी, पिछले साल रालेगुड़ा घाटी में बीएसएफ काफिले पर हमला, जिसमें चार जवान शहीद हुए थे सहित कोरापुट तथा मलकानगिरी जिले में कई वारदातों में शामिल रहने का आरोप हैं। चंदू मूलत: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी है। वह 1996 में नलमल्ला दलम के नक्सली नेता देवन्ना से प्रेरित होकर नक्सली संगठन में शामिल हुआ।

पढ़ें: बिहार में जोनल कमांडर सहित पांच नक्सलियों का समर्पण

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर