यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में जोनल कमांडर समेत पांच नक्सलियों का समर्पण
अपराध व नक्सल की दुनिया को छोड़ समाज की मुख्य धारा में आने की चाहत के साथ जोनल कमांडर सुरेश ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। अपराध व नक्सल की दुनिया को छोड़ समाज की मुख्य धारा में आने की चाहत के साथ जोनल कमांडर सुरेश सहनी समेत पांच नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। सभी ने समाहरणालय परिसर स्थित भारत माता नमन स्थल पर डीएम अनुपम कुमार व एसएसपी सौरभ कुमार के समक्ष हथियार सौंपे। डीएम ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।
डीएम और एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि समाज की मुख्यधारा में आने पर सभी को सरकार से मिलने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
समर्पण में मुख्य भूमिका निभाने में मीनापुर के जामिन मठिया निवासी जदयू नेता सह पंसस तेजनारायण सहनी, नगर थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद और मीनापुर थानाध्यक्ष मदन कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समर्पण करने वाले
जोनल कमांडर सुरेश सहनी (30), मनोज ठाकुर (28), लालबाबू बैठा (25), सिकंदर सहनी (22) ये सभी मीनापुर के गंगटी के हैं। वहीं मधुरेंद्र यादव (30) शिवहर के तरियानी का है। इसमें सुरेश सहनी व मधुरेंद्र पर ही प्राथमिकी दर्ज है।
सौंपे गए हथियार व कारतूस
नक्सलियों द्वारा एक मस्केट, 3.15 बोर की पांच कारतूस, चार देशी पिस्तौल और 16 कारतूस।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
