विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बचकाने हैं मोदी के आरोप : प्रियंका

By Edited By:
Published: Tue, 29 Apr 2014 01:16 PM (IST)Updated: Wed, 30 Apr 2014 12:40 AM (IST)

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में समर्थन जुटाने के दौरान प्रियंका वाड्रा ने संकेतों में नरेंद्र मोदी पर हमला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रायबरेली [जासं]। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में समर्थन जुटाने के दौरान प्रियंका वाड्रा ने संकेतों में नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कहा, उनके आरोप बचकाने हैं। वह निजी हमले करते हैं जिनका कोई आधार नहीं होता। केवल बात करने से विकास नहीं होता। विरोधी राजीव गांधी को कंप्यूटर ब्वाय कहते थे। आज राहुल गांधी को नमूना कह रहे हैं। उनका नाम हास्य अभिनेता से जोड़ रहे। इन सब बातों से विकास नहीं होता। ये लोग अन्य बातें तो कर रहे लेकिन विकास कैसे होगा इसकी बात नहीं कर रहे।

प्रियंका ने कहा कि राजीव गांधी की सोच बड़ी थी। उन्होंने देश के विकास के लिए दूरदर्शी योजनाएं बनाई। जब वे कंप्यूटर लेकर आए तो कहा गया कि इससे देश बर्बाद हो जाएगा। आज इसका लाभ आप लोग देख रहे हैं। उन्होंने जब संचार योजनाएं बनाई तो भी यही कहा गया। राजीव की वजह से ही सभी के हाथ में मोबाइल हैं। प्रियंका ने पोठई, बेतौरा, मंझिलहा, टेकारी दांदू में रोडशो करने के बाद डीह में जनसभा को संबोधित किया। यहां से वह सूची होते हुए पिछवारा चौराहा निकल गई। सलोन क्षेत्र के धरई चौराहे से प्रियंका चकनेकनामपुर, मीरजहांपुर, धरई, गणेशगंज, सलोन, गद्दीपुर में लोगों से मुलाकात कर राहुल के पक्ष मे वोट की जोरदार अपील की। नसीराबाद में जनसभा करने के बाद प्रियंका ने रोडशो किया।

पढ़ें : विपक्ष के निजी हमलों से मैं आहत नहीं होती: प्रियंका

पढ़ें: दस वर्षो में यूपीए सरकार ने दिया पंद्रह करोड़ लोगों को रोजगार