Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्‍कर्म पीडि़ता का यह आखिरी खत आपको भी रुला देगा

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Fri, 03 Apr 2015 03:34 PM (IST)

    सात माह में वह टूट गई। अंतत: उसी व्यवस्था से न्याय की गुहार लगाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गई। पहले दुष्कर्म, फिर समाज, पुलिस व कोर्ट में सवाल, संदेह ...और पढ़ें

    Hero Image

    सोनीपत। सात माह में वह टूट गई। अंतत: उसी व्यवस्था से न्याय की गुहार लगाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गई। पहले दुष्कर्म, फिर समाज, पुलिस व कोर्ट में सवाल, संदेह, जिरह। वह दसवीं की परीक्षा भी नहीं दे सकी। मात्र सत्रह की उम्र में सबकुछ तार-तार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
    शहर के विकास नगर में बृहस्पतिवार को सवाल छोड़ गई पीडि़ता के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उससे दुष्कर्म का आरोपी पहले ही गिरफ्तार है। अब उसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज करने की तैयारी है।

    किशोरी ने सात सितंबर, 2014 को महिला थाना में प्रेम नगर निवासी युवक सुनील के खिलाफ भगाकर अंबाला ले जाने और डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। अंबाला में आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया था।

    यह भी पढ़ें- महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

    रेलवे पुलिस के सहयोग से वह घर लौट सकी। आरोपी आठ सितंबर को काबू कर लिया गया था। मामले के जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि अब आरोपी सुनील के खिलाफ ही आत्महत्या के लिए बाध्य करने का केस दर्ज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

    इस बच्ची ने जाते जाते अपने पत्र में क्या लिखा जरा गौर से पढ़ें-