विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड की मार

By T empEdited By:
Published: Mon, 02 Feb 2015 10:05 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2015 12:23 PM (IST)

राजधानी में भले ही वसंत का मौसम चल रहा हो लेकिन कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । राजधानी में भले ही वसंत का मौसम चल रहा हो लेकिन कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। जम्मू एवं कश्मीर और उत्तरी इलाके में पड़ रही बर्फ व चल रही बर्फीली हवाओं से राजधानी का मौसम भी करवट ले रहा है। इसके साथ ही हिमाचल में बर्फबारी की आशंका जाहिर की गई है।

ऐसी संभावना है कि एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।जम्मू एवं कश्मीर के ऊपर छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और लोधी रोड सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।

वहीं राजधानी में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में कमी रहेगी। रविवार को बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आद्रता अधिकतम 95 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 32 फीसद रहा।

यह भी पढ़ें- सुहाने मौसम में सजी मस्ती की पाठशाला

यह भी पढ़ें- आम के बौर पर मौसम का असर