भाजपा व कांग्रेस को वोट देना गद्दारी: केजरीवाल
अमेठी [जागरण संवाददाता]। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अमेठी के औरंगाबाद में कहा कि भाजपा व कांग्रेस को वोट देना देश के स ...और पढ़ें

अमेठी [जागरण संवाददाता]। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अमेठी के औरंगाबाद में कहा कि भाजपा व कांग्रेस को वोट देना देश के साथ गद्दारी है। दोनों पार्टियां मिलकर अब तक देश की सरकार चलाती रही हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों को हारना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आप से डा. कु मार विश्वास राहुल को हराने के लिए अमेठी से उतरे हैं और मैं मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ रहा हूं। वंशवाद की परंपरा तोड़ने की जरूरत है।
गांधी परिवार से मुक्ति दिलाने की बात पर जोर देते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका पहले के चुनाव में क्षेत्र का दो दिन में दौरा कर वापस चली जाती थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। वह लगातार चौदह दिन से रात दिन एक कर रही हैं। कांग्रेस और भाजपा की साठगांठ से चलने वाली सरकार को तोड़ने आया हूं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।