विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अंगूठा अब अनपढ़ नहीं अब ताकतवर होने की निशानी है'

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 05:16 PM (IST)

बैंक को आधार से लिंक कीजिए और लेन-देन कीजिए। उन्होंने कहा कि अब अंगूठा अनपढ़ होने की नहीं, ताकतवर होने की निशानी होगा।

'अंगूठा अब अनपढ़ नहीं अब ताकतवर होने की निशानी है'
'अंगूठा अब अनपढ़ नहीं अब ताकतवर होने की निशानी है'

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर भीम ऐप लॉन्च किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि भीप ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा महारथी बनेगा। 

अंगूठा ताकतवर होने की निशानी

पीएम ने कहा कि आने वाले समय में भीम ऐप पर दुनिया भर में शोध होंगे। उन्होंने कहा कि अब आपका अंगूठा ही आपका बैंक होगा, अब आपको एटीएम जाने की जरूरत नहीं। बैंक को आधार से लिंक कीजिए और लेन-देन कीजिए। उन्होंने कहा कि अब अंगूठा अनपढ़ होने की नहीं, ताकतवर होने की निशानी होगा।

किराने की दुकान चलाने वाली की बेटी को इनाम

मोदी ने डिजिधन योजना और डिजिधन व्यापार योजना के विजेताओं को सम्मानित किया। महाराष्ट्र की लातूर की रहने वाली श्रद्धा मोहन मैनशेट्टी को 1 करोड़ रुपए का पुरस्‍कार मिला। श्रद्धा ने मात्र 1,590 रुपए का भुगतान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रूपे कार्ड से किया था। श्रद्धा के पिता एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं।

दूसरा पुरस्कार गुजरात के बैंक ऑफ बड़ौदा के रूपे कार्ड के जरिए 1,100 रुपये के डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाले पेशे से शिक्षक हार्दिक कुमार चिमनभाई प्रजापति को मिला। उन्हें 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

तीसरा पुरस्कार उत्‍तराखंड में देहरादून के रहने वाले भरत सिंह को मिला है। उन्होंने मात्र 100 रुपए का डिजिटल ट्रांजेक्शन किया था। भरत कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती पर PM ने लांच की आधार पे सेवा, लोगों को जोड़ने पर मिलेंगे पैसे