यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चेन्नई एयरपोर्ट पर तीन लावारिस सूटकेस मिलने से फैली सनसनी
चेन्नई हवाई अड्डे पर तीन लावारिस सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गई। ये तीनों सूटकेस हवाई अड्डे की तीन अलग अलग जगहों से मिले हैं।

चेन्नई, पीटीआई। चेन्नई एयरपोर्ट पर तीन लावारिस सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गई। सुरक्षा कर्मियों को ये सूटकेस तीन अलग-अलग स्थानों से मिले हैं। एक सूटकेस कार पार्किंग एरिया से मिला है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि लावारिस सूटकेस की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ते को खबर की गई।
इसके साथ ही स्निफर डॉग्स की भी सहायता ली गई। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
Three unclaimed suitcases trigger security scare at #Chennai #airport today.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2017
यह भी पढ़ें: 'हैलो, मैं हूं आईएसआई एजेंट लेकिन भारत में ही रहना चाहता हूं'
