विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजेडएफ व केएलएफ के तीन आतंकी गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Tue, 05 Aug 2014 05:52 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 05 Aug 2014 07:07 AM (GMT+05:30)

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में अशांति फैलाने की तैयारी कर रहे तीन आतंकियों को जालंधर की देहात पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो आतंकी पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए थे। हालांकि जम्मू पुलिस का कहना है कि जालंधर पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है, लेकिन जालंधर पु्लिस ने चौथी गिरफ्तारी क

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जालंधर। स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में अशांति फैलाने की तैयारी कर रहे तीन आतंकियों को जालंधर की देहात पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो आतंकी पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए थे। हालांकि जम्मू पुलिस का कहना है कि जालंधर पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है, लेकिन जालंधर पु्लिस ने चौथी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

यहां जारी एक बयान में आइजी निर्मल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) व खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) के आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में हमले की योजना बना रहे हैं। इस पर दो दिन पहले एसएसपी देहात न¨रदर भार्गव के नेतृत्व में एक टीम जम्मू भेजी गई। पंजाब पुलिस दो दिन तक वहां सर्च करती रही। पुलिस को सूचना थी कि एक आतंकी करणजीत सिंह सतवारी चौक पर ट्रेवल एजेंसी चला रहा है। इसके बाद पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान हरमीत सिंह पिंटू पुत्र अमर सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 जम्मू, करणजीत सिंह पम्मा पुत्र अमर सिंह निवासी बस्ती गोबिंदपुरी जम्मू और सरवण सिंह सब्बा पुत्र जीत सिंह निवासी मीरां साहिब जम्मू के रूप में हुई। दूसरी तरफ जम्मू पुलिस ने जसवीर सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी सिंबल मोड़ की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की है।

आइजी ने बताया कि आतंकी पिंटू व करणजीत ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली थी। उन्हें पंजाब में अशांति फैलाने का जिम्मा सौंपा गया था, इसलिए उन्हें इंग्लैंड व स्पेन से मनीग्राम तथा हवाला के जरिये आर्थिक सहायता भी दी जा रही थी। करणजीत हाल ही में थाइलैंड से होकर पाकिस्तान गया था। इस संबंध में तीनों आतंकियों के खिलाफ थाना भोगपुर में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी न¨रदर भार्गव जम्मू से तीनों आतंकियों को लेकर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामग्री भी पकड़ी है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी संबंधी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। केजेडएफ का नीटा और केएलएफ का मिंटू गिरफ्तार पिंटू व करणजीत को फाइनांस भी कर रहे थे।

पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार

पढ़ें: जैश के नाम से आतंकी हमले की धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।