विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनडीए में राकांपा के लिए कोई जगह नहीं: शिवसेना

By Edited By:
Published: Fri, 31 Jan 2014 03:16 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2014 03:18 PM (IST)

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी [राकांपा] के महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शामिल होने पर शिवसेना ने विराम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी [राकांपा] के महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शामिल होने पर शिवसेना ने विराम लगा दिया है। शिवसेना के नेता संजय राऊत ने साफ कर दिया है कि राकांपा की उनके गठबंधन में कोई जगह नहीं है।

राऊत ने साफतौर पर कहा कि वह शरद पवार की पार्टी का एनडीए के साथ गठबंधन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे न ही इसके लिए अपनी हामी भरेंगे। उन्होंने यह बयान उस खबर के संदर्भ में दिया है जिसमें कहा गया था कि शरद पवार मोदी के साथ हाथ मिलाकर कांग्रेस को झटका दे सकता है। दरअसल पिछले दिनों एक अखबार की खबर में यह बात कही गई थी कि शरद पवार ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में गुप्त तौर पर एक मुलाकात की है। इसके बाद ही पवार के कांग्रेस को झटका देने की बात राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ रही है।

कांग्रेस को झटका दे सकते हैं पवार, मोदी से की गुपचुप मुलाकात

हालांकि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से इस बाबत कोई बयान नहीं आया है। लेकिन पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने इस बात को हवा देने का काम जरूर किया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस देर कर रही है, और उनके सब्र का बांध टूट रहा है। पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वक्त कम बचा है और कांग्रेस इस मुद्दे पर अभी तक मुंह फेरे हुए है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर