विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K: सेना ने मार गिराए दो आतंकी, एक जिंदा पकड़ा गया

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 11:18 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।

J&K: सेना ने मार गिराए दो आतंकी, एक जिंदा पकड़ा गया
J&K: सेना ने मार गिराए दो आतंकी, एक जिंदा पकड़ा गया

राज्य ब्यूरो ,श्रीनगर। कश्मीर बनेगा दारुल इस्लाम का नारा देने वाले दुर्दांत आतंकी जाकिर मूसा की नकेल कसते हुए सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों ने बामनु-पुलवामा में उसके दो साथियों को मार गिराया और एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया। इस बीच, इतवार की रात को मलंगपोरा में हुई मुठभेड़ में लश्कर आतंकी रियाज नायकू अपने दो साथियों संग, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सुरक्षाबलों पर किए गए भीषण पथराव की आड़ में बच निकला।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने वित्तमंत्री डा हसीब द्राबु के निर्वाचन क्षेत्र राजपोरा के साथ सटे बामनु गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर आज सुबह साढ़े सात बजे एक अभियान चलाया। आतंकियों को जवानों के आने की भनक लग गई और वह सुरक्षित जगह की तरफ भागे। जवानों ने उनका पीछा कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया और कुछ ही देर में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी का शव अपने कब्जे में लेते हुए उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने अपने अभियान को जारी रखा। सुबह नौ बजे एक और आतंकी को मार गिराया।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बागी कमांडर जाकिर मूसा के करीबियों में है।इनमें से एक किफायत है और दूसरा जहांगीर। फिलहाल,तीसरे आतंकी की पहचान नहीं हुई है और उसे भी कुछ ही देर में जिंदा अथवा मुर्दा पकड़ लिया जाएगा।

इससे पूर्व पुलवामा जिले में ही इतवार की रात को लश्कर आतंकी रियाज नायकू अपने दो साथियों संग सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंस गया। सुरक्षाबलों को अपने ठिकाने की तरफ आने से रोकने के लिए उसने गोलियां चलाते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। इस बीच, ग्रामीण भी वहां जमा हो गए और उन्होंने आतंकियों को मार गिराने में जुटे जवानों पर पथराव शुरु कर दिया। जवानों ने ग्रामीणों के पथराव को झेलते हुए आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखा। लेकिन आधी रात के बाद आतंकी वहां से भाग निकले।

  यह भी पढ़ें: तनातनी के बीच अगले हफ्ते जी-20 बैठक में मिलेंगे मोदी और चिनफिंग

यह भी पढ़ें: लश्करी के जनाजे में पांच आतंकियों ने गोलियां चलाकर दी सलामी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।