विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यौनशोषण के आरोपी पचौरी बने टेरी के "सुपर बॉस"

By kishor joshiEdited By:
Published: Tue, 09 Feb 2016 07:57 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 08:10 AM (IST)

महिला कर्मचारी से यौनशोषण मामले में अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे मशहूर पर्यावरणविद् और द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। महिला कर्मचारी से यौनशोषण मामले में अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे मशहूर पर्यावरणविद् और द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व महानिदेशक आरके पचौरी को टेरी का कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया गया है। महानिदेशक के पद पर डॉ. अजय माथुर की तैनाती की गई है। कार्यकारी उपाध्यक्ष का पद पहली बार सृजित किया गया है। डॉ. अजय माथुर ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के महानिदेशक भी रह चुके हैं।

पढ़ें: पचौरी को विदेश जाने की मिली इजाजत

गौरतलब है कि वर्ष 2007 में अमेरिका के उप राष्ट्रपति अल गोर के साथ नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले पचौरी पर टेरी की ही एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद पचौरी ने टेरी के महानिदेशक पद से लंबी छुट्टी ले ली थी। पचौरी सतत विकास, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था टेरी के महानिदेशक के पद पर पिछले 35 सालों से काम कर रहे थे।

पढ़ें: पचौरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने दिया इस्तीफा

पिछले साल यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनको संयुक्त राष्ट्र संघ की अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन पैनल के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इस पैनल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक शामिल हैं जो जलवायु परिवर्तन के संबंध में समय-समय पर भविष्यवाणी करते हैं। टेरी की पूर्व महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि पचौरी उसे आपत्तिजनक ईमेल और मैसेज भेजते हैं।