विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल में मोदी की ललकार, जानें भाषण की 10 प्रमुख बातें

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 08:57 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 01:45 PM (IST)

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं के महाकुंभ को संबोधित किया। रैली में आए पांच लाख से ज्यादा लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही शिवराज सरकार सहित भाजपा शासित राच्य सरकारों की जमकर प्रसंशा की। आइए जानते हैं मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें :-

पढ़ें: भाजपा का ताकत के साथ एका का संदेश

1. सीबीआइ चुनाव लड़ेगी

मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में होने वाले विधान सभा एवं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी, बल्कि सीबीआई को चुनाव मैदान में उतारेगी।

पढ़ें: आज तमिलनाडु में गरजेंगे मोदी, लगेगा दस रुपये का टिकट

2. अंतिम जीरो दस जनपथ तक

नरेंद्र मोदी ने संप्रग सरकार में हुए घोटालों पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि इन घोटालों में हजम किए गए रुपयों को अगर आंकड़ों में पेश किया जाए तो भोपाल से एक लिखना शुरू करें तो अंतिम जीरो दस जनपथ तक पहुंच जाएगा।

मोदी के विभिन्न अंदाज वाली तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें

3. भाजपा शासित राच्यों से भेदभाव

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए, क्योंकि केंद्र में उसकी सरकार भाजपा और राजग शासन वाले राच्यों के साथ भेदभाव करती है। दिल्ली की सल्तनत पर मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिवराज को शांति से नहीं रहने दिया। इन्होंने जो भी योजनाएं बनाईं, उन्हें लागू करने में उसने बाधा डाली। अगर आपको लडना है तब आप हमारे जैसे नेताओं से लड़े आम लोगों से नहीं। इनका अधिकार नहीं छीनें।

4. कांग्रेस को जनता देगी सजा

मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस में भाजपा से लडऩे का दम नहीं है और जनता अपनी परेशानियों के लिए उसे सजा देने वाली है।

5. बापू का सपना पूरा होगा

मोदी ने भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें इस देश को कांग्रेस से मुक्त करना है। हमें इस देश को कांग्रेस के कायरें से मुक्त करना है, देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या वह महात्मा गांधी की यह अंतिम इच्छा पूरी करेंगे कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी को भंग कर दिया जाना चाहिए। जनता ने हां कहकर इसका जवाब दिया।

6. देशभर में भाजपा की आंधी

देश में भाजपा की आंधी चलने का दावा करते हुए मोदी ने कहा कि अभी जितने भी सर्वे आए हैं, उनमें भाजपा को सबसे आगे बताया गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा की आंधी है यह तो ठीक है, लेकिन इस आंधी के भरोसे रहने से भाजपा की मतपेटी भरने वाली नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के उत्साह, संपर्क और विश्वास से यह भरेगी।

7. भाजपा की सरकार बनेगी

मोदी ने अगले वर्ष होने चुनाव में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि लोगों ने कांग्रेसनीत यूपीए सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। लोग इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं।

8. सबसे पहले आडवाणी का नाम

मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले आडवाणी का नाम लिया और उन्हें सबका मार्गदर्शक करार दिया।

9. शिवराज की प्रशंसा

मोदी ने पिछले 10 वषरें के अच्छे कार्यकाल के लिए शिवराज सिंह चौहान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राच्य बना दिया था लेकिन शिवराज सिंह के अथक प्रयास से यह राच्य एकबार फिर सिर उठाकर खड़ा है। मप्र की जनता को आगाह करते हुए मोदी ने कहा कि अगर कहीं लोगों से चूक हुई तो दस साल से सत्ता की भूखी कांग्र्रेस उसका क्या हाल करेगी, इसकी कल्पना कांग्र्रेस सत्ताकाल को याद करके की जा सकती है।

10. कांग्रेस शासन में ए टू जेड घोटाले

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ए टू जेड तक सारे घोटाले हुए। दिल्ली में जो यूपीए की पाप की लंका है उसे जलाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर